Pragati OS क्या है? Pragati OS के फीचर क्या है? और ये बाकी OS से कैसे अलग है?
दोस्तों, Reliance jio को कौन नहीं जानता? टेलीकॉम इंडस्ट्री मे सबसे बड़ा धमाका करने वाली टेलीकॉम कंपनी Jio नाम से मशहूर है। Jio एक नेटवर्क प्रोवाइडर के साथ साथ एक मोबाईल निर्माता भी है। कम दाम में सबसे बेहतर सुविधा देने वाले कीपैड स्मार्टफोन मार्केट में आज भी पॉपुलर है।
Jio ने अपने Smartphone निर्माण मे आगे बढ़ते हुए टचस्क्रीन स्मार्ट फोन बनाना सुरू कर दिया है। Reliance ने हाल ही मे अपने Jio Phone Next के बारे मे वीडियो के माध्यम से जानकारी दी है जो Android-based operating system ‘Pragati OS’ (प्रगति ओएस) पर चलेगा। तो आखिर ये Pragati OS क्या है? Pragati OS के फीचर क्या है? और ये बाकी OS से कैसे अलग है? इसके बारे मे आज हम जानने वाले है।
Pragati OS क्या है?

Pragati Os एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे Jio और Google के द्वारा बनाया गया है। Jio अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Jio Phone Next की शुरुआत करने जा रहा है जिसमे Pragati Os है। original एंड्रॉयड मे थोड़े चेंजेस करके इसे बनाया गया है। खास तोर पर इंडियन उपयोगकर्ता को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Pragati Os, Android Go पर आधारित होगा। अगर आपको नहीं पता की android Go क्या है? तो आपको बता दे की Google ने दिसंबर 2017 मे Android Oreo Go वर्जन की शुरुआत की थी जो एंट्री लेवल के स्मार्टफोन मे दिया जाता था। तब स लेकर आज तक Android के जीतने भी वर्ज़न अ रहे है उसमे “गो एडिशन” जरूर होता है।
इसी कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाते हुए Pragati Os को बनाया गया है। ये os सबसे पहले हमे Reliance Jio के JioPhone Next मे देखने मिलेगा।
Pragati OS के फीचर
Reliance ने अपने स्मार्टफोन Jio Phone Next को खास तोर पर इंडियन मार्केट को टारगेट करने के लिए बनाया गया है, जिसकी वजह से इसमे चलने वाले Apps ओर Games को भी उसी तरह से कस्टमाइज़ किया गया है। आपको अपने इंटरेस्ट के अनुसार Apps ओर games Pre-install देखने मिलेगी।
जैसा की हमने आपको बताया, Pragati Os, Android Go पर आधारित है। जिसकी वजह से आपको Android Go के कई सारे ऐप्स इसमें देखने को मिलेंगे जैसे Camera Go, Google Go, Gallery Go वगेरे।
Pragati OS भले ही Android Go पर आधारित है, पर उसके सारे ऐप इंडियन भाषाओं को सपोर्ट करेगी। उपयोगकर्ता को ऐसी सुविधा दी जाएगी जिसके द्वारा वो कई सपोर्टेड इंडियन लैंग्वेज में इंटरेक्ट कर सकेंगे और उसी भाषा में रिस्पॉन्स भी पा सकेंगे।
यहा हमे Jio के सभी ऐप देखने को मिलेंगे जो हमे Android के साथ एक अगल experience देगा।